#BBCDocumentary: डॉक्यूमेंट्री को लेकर उत्तर से दक्षिण तक बवाल, SFI और ABVP आमने-सामने

#BBC Documentary:बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को लेकर उत्तर से दक्षिण तक बवाल मचा है। गुरुवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी में (SFI) और (ABVP) के लोग आपस में भिड़ गए। (SFI) के जहां बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी तो एबीवीपी ने द कश्मीर फाइल्सफिल्म दिखाई।

21 जनवरी को रखी गई थी स्क्रीनिंग

बता दे कि, इससे पहले 21 जनवरी को छात्रों के एक गुट ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) की स्क्रीनिंग रखी थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। बाद में पुलिस से शिकायत कर दी गई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोनों गुटों के छात्रों को किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने की सलाह दी थी।

केन्द्र सरकार ने बताया प्रोपेगेंडा

गौरतलब है कि, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को प्रोपेगेंडा बताते हुए केंद्र सरकार (Centra Government) ने प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद (SFI) ने गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी। SFI के मुताबिक, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रखी गई स्क्रीनिंग में 400 छात्र मौजूद रहे। SFI ने ट्वीट कर कहा, इन छात्रों ने एबीवीपी और प्रशासन के झूठे प्रचार और अशांति पैदा करने के प्रयासों और स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिशों को खत्म कर दिया।

ABVP ने दिखाई द कश्मीर फाइल्स

दूसरी ओर, (ABVP) ने इसके विरोध में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्सकी स्क्रीनिंग रखी। यह फिल्म कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार पर बनी है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि हमें पता चला है कि छात्रों के एक ग्रुप ने हॉस्टल में स्क्रीनिंग रखी थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कैंपस में हालात शांतिपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *