#SuryakumarYadav:नए साल में चमकने के लिए तैयार सूर्यकुमार का बल्ला, टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज ने जमकर बहाया पसीना

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के जरिए नए साल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए वो मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। सूर्य टी20 रैकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। आईसीसी ने उन्हें 2022 ईयर ऑफ द क्रिकेटर के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया है।

भारत और श्रीलंका की टीम एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। मंगलवार शाम 7 बजे मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सूर्यकुमार इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाए गए हैं। उनका बल्ला इस साल भी सूर्य की तरह चमकने के लिए पूरी तैयारी कर रहा हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने जमकर पसीना बहाया। सूर्य ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी देर तक प्रैक्टिस की।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मैदान के चारों ओर अपने पसंदीदा शार्ट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में बीसीसीआई ने लिखा, नया साल, नई शुरुआत। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नए उपकप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया।

2022 में सर्वाधिक टी20 रन

सूर्यकुमार यादव लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022 उनके करियर के अब तक का बेहतरीन साल रहा। वो इस साल टी20 फार्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। जिसमें 2 शानदार सेंचुरी और 9 हाफसेंचुरी भी शामिल है। इस दौरान उनके तूफानी बल्ले ने 68 छक्के जड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *