हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, बोले- जल्द मिलेगी फिर से भाजपा को सत्ता

मंडी: हिमाचल में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तबसे मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी चुनावी गलियारों में सरगर्मी फैलाने का काम कर रही है। ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दावे ने फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

जयराम ने किया यह बड़ा दावा

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हो सकता है कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए। चुनावों के बाद पहली मंडी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सर्किट हाउस मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मंत्री मंडल के गठन को लेकर उठाये सवाल

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त अस्थिर सरकार चल रही है। न तो विधायकों की शपथ हो सकी और न ही मंत्रिमंडल का गठन हो सका है। मंत्रिमंडल के गठन के बाद कई प्रकार की स्थितियां बनेंगी। वर्तमान में भी सरकार सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

ज्यादा मतों से हारे नहीं हम

35000 मतों के अंतर से हम हारे हैं और यह अंतर बहुत कम है, इसलिए कांग्रेस सरकार इसे एक तरफा जनादेश न माने। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *