नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए 2024 से पहले विपक्ष को एकजुटकर करने की बात कही।इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी बताया कि आखिर इतनी कड़ाके की ठंड में वो सिर्फ टी-शर्ट क्यों पहन रहे हैं।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिनों का ब्रेक है। राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव तक विपक्ष को एकजुट होने की जरुरत है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदुस्तान की आवाज है। विपक्ष के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। ये हम सभी को पता है लेकिन सियासी मजबूरियों के कारण कुछ लोग नहीं आ रहे हैं। जिसपर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
टी-शर्ट पहनने पर ये बोले राहुल
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन इस सर्दी के मौसम में भी राहुल गांधी सार्वजनिक जगहों पर सिर्फ टी-शर्ट पहने हुए ही नजर आ रहे हैं।वो 26 दिसंबर को सुबह कड़ाके की ठंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचेथे। तब भी उन्होंने टी-शर्ट ही पहन रखी थी जिसपर खूब चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इतनी ठंड में भी आखिर वो टी-शर्ट क्यों पहन रहे है।
मैं सर्दी से नहीं डरता-राहुल गांधी
पत्रकार के सवाल पर राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे ठंड नहीं लगती, जब ठंड लगेगी तब मैं स्वेटर पहन लूँगा। राहुल गांधी ने कहा अब मैं यात्रा के बाद वीडियो बनाऊंगा। जिमसें मैं आपको बताऊंगा कि कैसे ठंड नहीं लगती है। उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि आप चाहते हो मैं स्वेटर पहन लूं, इससे इतनी डिस्टर्बेंस क्यों हैं? इसका कारण है कि मैं सर्दी से डरता नहीं हूं, आप डरते हो।