नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज दिल्ली से रूड़की जाते वक्त भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि अब वो खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। पंत ने बताया कि उन्हें गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। जिसके कारण उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और ये भीषण सड़क हादसा हो गया।
गाड़ी से कूदकर बचाई जान
ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह 5 बजे रुड़की के नारसन में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हो गए। पंत ने बताया कि ड्राइव करते समय उन्हें नींद आ गई थी जिसकी वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई और ये सड़क दुर्घटना हो गई। पंत की कार इतने तेजी से डिवाडर से भीड़ी जिससे गाड़ी में भयंकर आग लग गई। ऋषभ पंत ने गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसलिए वो शीशा तोड़कर गाड़ी से कूदने में कामयाब रहे और बाल-बाल बच गए।
2 युवकों ने कराया अस्पताल में भर्ती
ऋषभ पंत का एक्सीडेंट इतना भयांनक था जिससे गाड़ी में भयंकर आग लगी गई और कार के परखच्चे उड़ गए। जैसे ही यह हादसा हुआ वहां भारी भीड़ जुट गई। लेकिन उनमें से कोई भी पंत की मदद के लिए आगे नहीं आया और सभी वीडियो बनाते रहें। इसी दौरान वहां से 2 युवक गुजर रहे थे। वो तुरंत मदद के लिए आगे बढ़े और रुड़की के सक्षम अस्पताल में पंत को भर्ती कराया।
मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे
ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक पंत को अब किसी भी तरह का जोखिम नही है वो खतरे से बाहर हैं। पंत ने बताया कि वो दिल्ली से रूड़की अपनी मां से मिलने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नए साल के मौके पर उनका घुमने का भी प्लान था।