#HeerabenModi: पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन,मां को मुखाग्नि देकर राजभवन पहुंचे पीएम मोदी

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाईयों के साथ मां हीराबेन को मुखाग्नि दी। मां का अंतिम संस्कार कर पीएम मोदी मोदी राजभवन पहुंचे। उन्होंने आज के अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पिछले दो दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। 100 वर्षीय हीराबेन ने आज अपने जीवन की अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने मां को आखिरी बार प्रणाम किया। इसके बाद भाईयों के साथ मां की अर्थी को कंधा दिया। घर से उनकी अंतिम यात्रा एंबुलेंस गांधी नगर स्थित सेक्टर 30 के श्मशान घाट पहुंची।यहां प्रधानमंत्री मोदी ने मां को मुखाग्नि दी।

पीएम मोदी ने किया भावुक पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के बहुत क्लोज थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम से पीएम समय निकालकर अपनी मां हीराबेन से मिलने अक्सर घर जाया करते थे। मां के निधन पर पीएम मोदी ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022

राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा… प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

राहुल गांधी नेप्रकट किया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेपीएम मोदी की मां के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखाप्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

BSP सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख

बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखाप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति दुखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पाक और नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर देश के राजनेताओं के अलावा विदेश के भी बड़े नेताओं ने दुख जताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज और नेपाल के पीएम प्रचंड ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *