नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड के लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस लिस्ट में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में तीन अलग-अलग महाद्वीपों के बल्लेबाजों को शामिल किया गया है।
आईसीसी (इंटरनेश्नल क्रिकेट काउंसिल)ने साल 2022 टी20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 3 महाद्वीप के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव भी इस टीम का हिस्सा है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 187.43 के स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाए हैं। वो इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आईसीसी की टी20 क्रिकेटर ऑफ द लिस्ट में भारत के 360 डिग्री बैट्समैन सूर्यकुमार यादव के अलावा इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा शामिल हैं।
ICC Mens T20I Cricketer of The Year
सूर्यकुमार यादव-भारत
सैम करन- इंग्लैंड
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान
सिकंदर रजा- जिम्बाब्वे
साल 2022 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव- 1164 रन, स्ट्राइक रेट- 187.43, शतक-2, अर्धशतक-9, छक्के- 68
मोहम्मद रिजवान- 996 रन, अर्धशतक-10 कैच-9, स्टपिंग-3
सिकंदर रजा- 735 रन, विकटे-25
सैम करन- 67रन, विकेट-25