कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल शुरू

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। आज देश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के ताजा आकड़े भी जारी किए हैं।

चीन में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। जिसका असर दुनियाभर के देशों पर पड़ रहा है। भारत में भी चीन का BF.7 दस्तक दे चुका है। जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार से देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी हॉस्पिटल का दौरा कर रहे हैं।

कोविड से निपटने की तैयारी-मांडविया

केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर मांडविया ने कहा कि, कोरोना महामारी फिर से न फैले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है। भारत सरकार की तरफ से पूरी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों से बात हुई है। डॉक्टर्स को भी लगातार जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। कोविड ट्रीटमेंट देनेवाली सभी अस्पताल में मॉक ड्रिल की जा रही है ताकि कोविड केस बढ़ने पर सभी अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम करें। इसी के तहत आज हैदराबाद स्थित गांधी अस्पताल और जम्मू के गांधी नगर MCH अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भी मॉक ड्रिल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *