नई दिल्ली: चीन में हर रोज लाखों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमित लोगों की मौत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर शामिल किया गया है। भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन की कीमत भी निर्धारित हो चुकी है। इसे सेंट लूईस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी द्वारा लाइसेंस प्राप्त तकनीक से विकसित किया गया है।
कोरोना से लड़ने के लिए भारत तैयार
कोरोना महामारी एक बार फिर पैर पसार चुकी है। दुनियाभर के देश इससे लड़ने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे हैं। भारत भी जरूरी एहतियात बरत रहा है। आज से देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया अस्पतालों का लगातार दौरा कर रहे हैं। केंद्र सरकार कोरोना की 2 डोज ले चुके लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दे रही है। साथ ही अब नाक के जरिए दी जाने वाली भारत बायोटेक की इंट्रानैसल कोरोना वैक्सीन INCOVACC भी तैयार कर ली गई है और इसकीकीमत तय कर दी गई है।
सरकारी सेंटर्स पर कीमत 325 रूपये
सरकार ने नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है। सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन की कीमत 325 रुपये तय की गई है। जबकि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी।इसके अलावा पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी।फिलहाल यह वैक्सीन सिर्फ प्राइवेट सेंटर्स पर ही उपलब्ध होगी। इस वैक्सीन का वैज्ञानिक नाम BBV154 है और भारत बायोटेक ने इसे INCOVACC नाम दिया है।