Cricket News:पाकिस्तान से उठी मांग, रोहित-राहुल नहीं इस खिलाड़ी को बनाया जाए कप्तान

Cricket News: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया लेकिन, सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सवाल कप्तान केएल राहुल (Captain KL Rahul) की कप्तानी पर उठ रहे हैं। कप्तान केएल ने सीरीज के दौरान कई फैसले ऐसे लिए हैं जिससे उसकी कप्तानी पर सवाल उठने लाजिमी हैं।

पाक खिलाड़ी ने दी सलाह

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रहे दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने सलाह दी है कि बीसीसीआई (BCCI) को रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के हाथ में टेस्ट टीम की कमान सौंप देनी चाहिए। दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए रविचंद्रन अश्विन को कमान सौंपनी चाहिए। उनमें काफी क्रिकेट बाकी है, वह अपनी बल्लेबाजी-बॉलिंग के साथ काफी इंटेलिजेंट हैं। ऐसा लगता है कि वह मैदान पर लगातार कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं।

अश्विन बने थे संकटमोचन

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जब टीम इंडिया संकट में थी, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 42रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया को संकट से निकालकर जीत दिलाई थी। अश्विन टेस्ट ही नहीं बल्कि वनडे और टी-20 में भी अहम योगदान देता है। टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उसने मैच अपनी इंटेलिजेंस की वजह से जिताया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रविचंद्रन अश्विन की बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 42 रनों की नाबाद पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब टीम इंडिया बहुत दबाव में खेल रही थी। उस समय रविचंद्रन अश्विन ने शांति से चीज़ों को आगे बढ़ाया और अपनी टीम की नैया पार लगा दी। अश्विन ने सिर्फ बॉलिंग ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम को कई मैच जिताए हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप कर दी, इसके बाद भी टीम इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। केएल राहुल की कप्तानी काफी सवालों के घेरे में रही। यही वजह है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल की बजाय किसी अन्य को कमान सौंपने की मांग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *