पटना:बिहार के डीजीपी पद पर कार्यरत संजीव कुमार सिंघल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में यह तय कर लिया गया है कि बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कौन होगा। रविवार यानी 18 दिसंबर को ही गृह विभाग की ओर से नए डीजीपी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। बता दें कि बिहार के नए डीजीप राजविंदर सिंह भट्टी होंगे जो कि 1990बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजविंदर सिंह भट्टी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमांड में अपर महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत हैं।
आईपीएस आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। लेकिन उनका कैडर बिहार है। बिहार में अपनी सेवा देने के दौरान आईपीएस भट्टी ने कई बड़े बाहुबलियों को धूल चटाई। वहीं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि डीजीपी बनने की रेस में कई नाम चल रहे थे। इसमें 1989 बैच के आईपीएस और डीजी प्रशिक्षण आलोक राज का नाम भी काफी चर्चा में था। वहीं 1990 बैच के ही एक और आईपीएस जो वर्तमान में डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं के पद हैं शोभा ओहटकर भी रेस में शामिल थे। हालांकि कई कारणों की वजह से इस नाम को लेकर शुरू से संस्य की स्थिति बनी हुई थी।
बिहार में वर्तमान में डीजी रैंक के 11 अफसर हैं। इनमें से छह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राज्य में आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र के द्वारा तीन नामों का चयन कर सूची बिहार सरकार के गृह विभाग को भेजी गयी थी। इन्ही तीन नामों में से एक को बिहार के डीजीपी के लिए चुनना था जिसके बाद राज्य सरकार ने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार के नए डीजीपी के रुप में चुना।