Ind vs Ban: चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत जीत से चार विकेट दूर

चटगांव: भारत-बांग्लादेश के बीच खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी भी 200 से ज्यादा रनों की जरुरत है। जबकि भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 4 विकेट की दरकरार है।

भारत-बांग्लादेश के बीच चटगांव में चल रहे 2 सीरीज मैचों के पहले मुकाबले में भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका है। भारत के 513 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी की आधी टीम वापस पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। बांग्लादेश को अभी भी जीतने के लिए 241 रनों की जरुरत है। जबकि रविवार को मैच के पांचवे और आखिरी दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों को जीत के लिए सिर्फ 4 बल्लेबाजों को आउट करना होगा।

चौथे दिन मैच का लेखा-जोखा

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 42/0रन से आगे खेलना शुरु किया। मध्यक्रम बल्लेबाज जाकिर हसन ने शानदार शतक जड़ा। उनका साथ देने मैदान पर उतरे नजमुल हसन ने भी 67 रनों की सधी हुई पारी खेली। जब तक यह दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे तब तक बांग्लादेश की टीम मुकाबले में बनी हुई थी। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही बांग्लादेश की टीम संकट में आ गई। फिलहाल कप्तान शाकिब अल हसन 40 रन बनाकर टीम के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भारत ने आज 6 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें से तीन विकेट अक्षर पटेल ने हासिल किये। जबकि उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जबकि बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 150 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। लीड को मिलाकर भारत ने बांग्लादेश को 513 रनों का लक्ष्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *