देहरादून: बड़ी खबर उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुडी हुई आ रही है। अंकिता हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दायर कर दी है। मामले में अब कोर्ट के आदेश पर अब आरपियों के नारको टेस्ट होने हैं। मामले में एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी है।
500 पन्नों के का आरोप पत्र
एडीजी ने कहा कि एसआईटी ने 500पन्नों की चार्जशीट में 100गवाह बनाए हैं। 30से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य भी शामिल किए हैं। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल की गई है। इसमें तमाम वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। अभी चार्जशीट अभियोजन कार्यालय में भेजी गई है। कोर्ट में सोमवार को चार्जशीट दाखिल होगी।
वीआईपी का नाम भी है आरोप पत्र में शामिल
वीआईपी का नाम पता करने के लिए एसआईटी ने आरोपियों के नार्काे टेस्ट की अनुमति भी कोर्ट से मांगी। पुलकित और सौरभ भास्कर ने तो हामी भर दी थी। लेकिन, अंकित ने 10दिन का समय मांगा। इसकी सुनवाई 22को ही होनी है। अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। 18 सितंबर को वनंत्रा रिजॉर्ट से पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी अचानक गायब हो गई थी।
22 सितम्बर को हुआ हत्या का खुलासा
पहले राजस्व पुलिस ने जांच में हीलाहवाली की। इसके बाद मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने 22 सितंबर को खुलासा किया कि नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को पुलिस ने 22 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। उधर हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी के लिए एक विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा।