ममता बेनर्जी का बीएसएफ पर बयान, बोली- ज्यादा शक्ति मिलने से गांव के लोग हैं परेशान

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी अपने बयानों के कारण अकसर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी ममता कुछ ऐसा बोल गई जो बिलकुल अटपटा सा लग रहा है। दिल्ली में गृह मंत्री के साथ एक बैठक में अचानक किसी विषय पर ममता बीएसएफ के अधिकारियों से बहस करने लगी और कहने लगी कि बीएसएफ को अधिक शक्ति मिलने से लोगों को दिक्क्तें हो रही हैं।

बीएसएफ की इस शक्ति से हुई परेशान

केंद्र सरकार ने नए कानून के तहत बीएसएफ को इंटरनेशनल बॉर्डर से 50किलोमीटर तक के इलाके में कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट के आदेश या वारंट की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले बीएसएफ 15किमी अंदर तक ही कार्रवाई कर सकती थी। ममता इसी बदलाव से नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं।

बीएसएफ पर लगाया यह आरोप

ममता ने मई 2022में कहा था कि बीएसएफ वाले गांवों में घुसकर लोगों को मार रहे हैं और दूसरी तरफ बांग्लादेश में फेंक रहे हैं। बीएसएफ को ये सब करने की अनुमति न दी जाए। राज्य में बीएसएफ के काम पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के तहत आने वाली बीएसएफ इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार गायों की तस्करी कराती है।

यह हैं बीएसएफ के पास शक्तियां

पिछले साल अक्टूबर में बीएसएफ एक्ट में बदलाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का अधिकार क्षेत्र बढ़ा दिया था। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में देश की सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक के इलाके में तलाशी की अनुमति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *