नई दिल्ली: बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने आज साकेत कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। आरोपी ने कोर्ट नंबर 303 में जमानत याचिका लगाई। कोर्ट ने बेल एप्लीकेशन को शनिवार तक के लिए पेंडिंग रख दिया है। अब इस मामले पर शनिवार को सुनवाई होगी। इससे पहले, गुरुवार को देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में दक्षिण जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। महरौली के जंगल से बरामद शव के टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। यह खुलासा दिल्ली पुलिस को बुधवार शाम को मिली डीएनए रिपोर्ट से हुआ है।
Shraddha murder case: आफताब ने दायर की जमानत याचिका