शिमला: हिमाचल के कांगडा के बैजनाथ के रहने वाले हरजीत कुमार ने मार्शल आर्ट्स गेम्स मे 3 पदक जीत कर हिमाचल का परचम लहराया है। हरजीत कुमार बैजनाथ के बडुआं गांव का रहने वाला हैं। 6वीं नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में आयोजित हुई। जिसमें लोक सभा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार प्रताप चंद्र सारंगी ने मुख्य अतिथी के रूप मे भाग लिया। हरजीत ने इण्डिवयन कॉम्बैट गेम्स के मिक्स मार्शल आर्ट्स गेम्स में सिल्वर मेडल जीता, आर्म्स स्पोर्ट्स में सिल्वर मेडल और किक बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरजीत कुमार का सिलेक्शन एशियान मार्शल आर्ट्स गेम्स 2023 नेपाल के लिए हुआ है। इसके साथ वो 13वीं वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2023 जो कि अमेरिका में होगी,उसके लिए भी चयन हुआ है।
हरजीत ने लहराया मार्शल आर्ट्स गेम्स में हिमाचल का परचम