नई दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के हवाले से कहा गया है कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन संकट समेत मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए चर्चा और कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया। पीएमओ ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर समरकंद में हुई अपनी बैठक के बाद, पीएम मोदी और पुतिन ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत