आज से राज्य में खेलो हरियाणा यूथ गेम का हुआ आगाज

चंडीगढ़: आज से प्रदेश के नौ जिलों में तीन दिवसीय मेगा खेल प्रतियोगिता खेलो हरियाणा गेम्स-2022की शुरूआत हो चुकी है। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 18वर्ष से कम आयु के प्रदेशभर से 11,718खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलो हरियाणा गेम्स में उन सभी खेलों को शामिल किया गया है जो खेलों इंडिया में शामिल है। खेलो और युवा मामले विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य अगले साल आयोजित होने वाली खेलो इंडिया गेम्स के लिए होनहार खिलाड़ियों की खोज करना और चुनना है।

हर जिलों में 26 खेलों के विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रविवार को समाप्त होने वाली प्रतियोगिताओं दौरान हर जिलों में 26खेलों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला में बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और महिला हॉकी के खेल होंगे जिसमें 2,002खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अम्बाला में तैराकी और जिमनास्टिक आयोजन किया गया है जिसमें 1,210खिलाड़ी भाग लेंगे। यमुनानगर में भारोत्तोलन और लॉन टेनिस का आयोजन किया गया हैं। कुरुक्षेत्र में पुरुष हॉकी, साइकिलिंग और गतका तो वहीं करनाल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, केनोइंग और तलवारबाजी खेलों की मेजबानी की जाएगी। रोहतक में टेबल टेनिस, कबड्डी और कुश्ती जबकि जींद में रोओविंग और योगा आयोजित करवाएं गए है। गुरुग्राम में तीरंदाजी, जुडो और फुटबॉल खेला जाएगा और फरीदाबाद में शूटिंग, खो खो, और मलखब आयोजित किए गए है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था और ठहरने की व्यवस्था की गई है।

केंद्र राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम में हरियाणा गेम्स कार्यक्रम में की तीरंदाजी

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरूग्राम पहुंचे जहां उन्होंने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो हरियाणा गेम्स कार्यक्रम की शुरूआत की। गुरूग्राम इस बार 3 खेलों की मेजबानी कर रहा है इसी दौरान केंद्र राज्य मंत्री ने कहां खेलों इंडिया गेम्स मोदी सरकार की नीती है जो की हरियाणा के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देगी। राज्य के हर जिलो से अच्छे खिलाड़ीयों को चुना जाएगा जो आने वाले ओलंपिक के लिए तैयार किए जाएंगे। ये सिर्फ ओलंपिक ही नहीं बल्कि पैरालंपिक खिलाड़ीयों को भी बढ़ावा देगा। इससे ओलंपिक गेम में भारत की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने ये भी कहा की हरियाणा आज हर खेल में नंबर वन पर हैं। इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ीयों के बीच तीरंदाजी भी की और खिलाड़ीयों के साथ फोटो भी खिचवाई। वहीं पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंचकुला में हरियाणा भर से करीब 2200 खिलाड़ी वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *