#stockmarketcrash सेंसेक्स 879 अंक गिरा

मुंबई: यूएस फेड के दरों में ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाओ जोंस 300 अंकों की तेजी के बाद आखिरकार 140 अंक नीचे बंद हुआ। वहीं नैस्डैक भी 85 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 25 अंकों की गिरावट देखी गई। आपको बता दें कि अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 0.50% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

यूएस फेड ने 7वीं बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की। ब्याज दर 0.50% बढ़कर 4.25%-4.50% हो गया है। यूएस फेड ने आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए। 2023 अंत तक ब्याज दर बढ़ाकर 5%-5.25% करने के संकेत दिए। यूएस फेड का महंगाई दर 2% पर लाने का लक्ष्य है। बाजार पर साप्ताहिक निपटान का दबाव देखा गया। ज्यादातर समय भारतीय बाजार में एक दायरे में कारोबार होते दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *