नारनौल में सीबीआई ने छात्रा की मौत केस में बुआ-फूफा से 2 घंटे की पूछताछ

नारनौल: छात्रा की गुरुकुल में संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को हरियाणा के नारनौल में मोहल्ला शिवाजी नगर पहुंचकर मृतका की बुआ और फूफा से पूछताछ की। दोनों से लड़की और उसकी मां से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। कुछ दिन पहले सीबीआई ने गांव दौंगड़ा अहीर में मृतका की मां से भी पूछताछ की थी। बता दें कि दौंगडा अहीर गांव की एक लड़की नोएडा स्थित गुरुकुल वेद धाम सोरखा में पढ़ती थी। 3 जुलाई 2020 को गुरुकुल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे पर लटका मिला था। लड़की की मौत पर आरंभ से ही सवाल खड़े हो रहे थे कि उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *