छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला शिक्षक सस्पेंड

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोपी संस्कृत टीचर बबरूभान को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड किया है। ग्रामीण उसके खिलाफ कार्रवाई को अड़े थे। ग्रामीणों ने चंडीगढ़ रोड जाम किया था। ग्रामीणों का दबाव देख कर आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किये गए। उसके खिलाफ छात्रा के परिजनों की शिकायत पर जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट मे केस दर्ज है। उल्लेखनीय है कि भूना खंड के एक गांव के सरकारी स्कूल के संस्कृत के शिक्षक बबरूभान ने कुछ छात्राओं को मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *