लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी

भिवानी: भिवानी में हुई रैली की सफलता से उत्साहित जननायक जनता पार्टी अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी हुई है। पार्टी के संस्थापक दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर न बैठें, बल्कि दोगुने जोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *