नई दिल्ली: भारत-चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में मंगलवार यो 13 दिसंबर को बयान दिया जिसके बाद अब वह सवाल के घेरे में आ गए हैं। चार दिन बाद मामले पर बयान देने के कारण विपक्ष ने राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल के कठघरे में खड़ा किया। विपक्ष का सवाल है कि घटना 9 दिसंबर को हुई लेकिन इसके बारे में चार दिन बाद यानी 13 दिसंबर को संसद में बयान क्यों दिया जा रहा है? हालांकि इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, बीच में छुट्टी भी थी।
India China Clash: तवांग झड़प मामले पर संसद में रक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है विपक्ष…