नई दिल्ली. घटना दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके की है जहां सुबह करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो लड़कों ने एक बहन के साथ जा रहीछात्रा पर तेजाब फेंक दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस क अनुसार,एसिड अटैक से 12वीं की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी लड़के में पहले से पहचान थी।