#realme10ProPlus5g की बिक्री आज से शुरु…कीमत और फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च किया गया यता। कंपनी ने गुरुवार को ट्विटर द्वारा देश में नए 5G स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी थी।Realme 10 प्रो मॉडल की बिक्री भारत में 16 दिसंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।रियलमी प्रो+ वेरियंट आज यानी 14 दिसंबर, 2022 से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रियलमी के इस प्रीमियम फोन में 8GB रैम व 256GB स्टोरेज, 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिस्प्ले:इस रियलमी 5जी स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 10 बिट कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है जो 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है. इस लेटेस्ट फोन में 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिलता है.

प्रोसेसर:स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

कैमरा सेटअप:फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है.

बैटरी:5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है जो 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.

Realme 10 Pro+ 5G price in India

रियलमी 10 प्रो+ 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 24,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 25,999 रुपये है। 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

The curve is all about durability and performance.

The #realme10ProPlus5G has gone through 320+ durability tests to ensure its a perfect 10. Experience futuristic durability with #realme.

Know more: https://t.co/oHs80qwJ1K#realme10ProSeries5G #CurvedDisplayNewVision pic.twitter.com/NK7K5JINiL
realme (@realmeIndia) December 13, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *