#GujaratAssemblyPolls 5 बजे तक 58 प्रतिशत हुआ मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग भी 5 बजे समाप्त जो गई है। इस फेज में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 58.38% वोट पड़े। औसत की बात करें तो सबसे ज्यादा 57.23% मतदान साबरकांठा में और सबसे कम 44.67% अहमदाबाद में दर्ज किया गया। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाताओं ने 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला किया। फर्स्ट फेज की तरह सेकेंड फेज में भी शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत ज्यादा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *