राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले 83 दिन से निरंतर जारी है। ऐसे में राहुल गांधी को कांग्रेसी नेताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। आज यह यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुँच चुकी है है। उज्जैन को बाबा महांकाल की धरती भी कहा जाता है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में सातवां दिन है। यह यात्रा बुरहानपुर,खंडवा, खरगोन और इंदौर से होते हुए आज उज्जैन पहुंची है। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को गांव सुआसारा से गांव नजरपुर तक पैदल यात्रा शुरू होगी। 30 नवंबर तक यात्रा उज्जैन जिले की सीमा में रहेगी।
स्कूली बच्चों के साथ किया चाय नाश्ता
उनकी यात्रा सुबह करीब साढ़े 6 बजे सांवेर से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में यात्रा ने मयंक जाट ढाबे पर राहुल गांधी ने एक स्कूल के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया।
सिंधिया पर साधा निशाना
उज्जैन पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके राहुल गांधी का वेलकम किया जिस पर उज्जैन में राहुल गांधी को प्रेस वार्ता के दौरान पुछा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आपका मध्य प्रदेश आने पर स्वागत किया है। जिसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग पहले ही बिक चुके हों उन पर हम भरोषा नहीं कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक जितनी भी यात्रा राहुल गाँधी ने की है उस दौरान वो भाजपा और आरएसएस पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर संविधान के हृदय पर चोट की है।
23 अगस्त को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा 3,570 किमी लंबी है और इसमें 150-दिन का समय लगेगा जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। यह कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी। आपको बता दें कि अबतक यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है।