मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में जगमगाते सितारें

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार को ग्रैंड दीपावली पार्टी होस्ट की। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान ज्यादातर स्टार्स तो मनीष के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर ही पार्टी में पहुंचे थे। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स किड भी पार्टी में नजर आए। सुहाना-शनाया-अनन्या-नव्या भी फै¬शन का जलवा बिखेरती दिखीं।

इस पार्टी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ हाथों में हाथ डाले नजर आए। तो वहीं सारा अली खान से लेकर अन्नया पांडे सभी अपने ट्रडीश्नल लुक में जलवे बिखेरती नजर आई।

बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ इस पार्टी में नजर आएवहीं शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान साड़ी पहनकर लड़खड़ाती हुई नजर आई। जिसकी वजह से उन्हे लोगों ने ट्रोल भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *