CM मनोहर ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर की शिरकत

सोनीपत के गोहाना में आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बता दें कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी करीबन एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक बजे के करीब कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। तो वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने सीएम मनोहर को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ जिले के सांसद और प्रधान भी पहुंचे।

वाल्मीकि जयंती पर CM का गोहाना को तोहफा

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोहाना को लेकर कई बड़ी-बड़ी घोषनाएं की है। उन्होने गोहाना में त्रिकाल समरसता भवन के निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। CM ने डीसी को इस रोशि को जल्द जारी करने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होने कहा कि एससी वर्ग के छात्रों को हॉस्टल में रहने के लिए जगह नहीं मिलती थी। जिसके चलते सीएम मनोहर ने एससी वर्ग के छात्रों के लिए हॉस्टल में रहने के लिए सीटे आरक्षित करने की भी घोषणा की है। इसी के साथ उन्होने प्रदेश में नए बनने वाले छात्रावास मे से दो के नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने का आदेश दिया है।

हरियाणा में वाल्मीकि समाज की आबादी 9 लाख से ज्यादा-CM खट्टर

इसी के साथ कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के बारे में बताते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में वाल्मीकि के लगभग 2 लाख 26 हजार के आस-पास परिवार रह रहे है। वहीं हरियाणा में वाल्मीकि समाज के लोगों की संख्या लगभग 9 लाख है।

हरियाणा में चलाई जा रही महापुरूष विचार प्रसार योजना

हरियाणा प्रदेश में महापुरूष विचार प्रसार नाम से एक योजना चलाई जा रही है। जिसको मुख्य उद्देश्य महापुरूषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *