#CoronaVirus: कोरोना के मामलों में तेजी, देश भर में वायरस से 27 की मौत, 24 घंटे में मिले 4,272 मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,272 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,83,360 हो गई है । जबकि कोरोना का इलाज करा रहे, मरीजों की संख्या 40,750 हो गई है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत हो गई ।

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटी

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अंडर ट्रीटमेंट मरीजों की संख्या घट रही है, जो कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है । पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है । मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है ।

करोड़ो को लगे कोविड-19 के टीके

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रोजाना संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत है । देश में अब तक कुल 4,40,13,999 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है । राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 218.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी है ।

कोरोना संक्रमण के कुल मामले

बता दें कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी तो वहीं23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी । संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे । देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे । पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी, जहां इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *