देश में दुर्गा पूजा की सबसे ज्यादा रौनक कोलकाता में ही देखने को मिलती है, यहां सैकड़ों पूजा पंडालों में दूर्गा पूजा का अलग ही नजरा देखने को मिलता है । पूजा पंडालों में होने वाले पारंपरिक डांस के साथ ही औरतों द्वारा खेली जाने वाली सिंदूर की होली काफी पॉपुलर है, तो वहीं यहां का खान-पान भी खास महत्व रखता है, इन सभी चीजों के साथ-साथ कोलकाता का एक पूजा पंडाल भी सुर्खियों में आ गया है ।
दुर्गा पूजा पंडाल की खासियत
इस दुर्गा पूजा में कोलकाता में यूनीक थीम पर पूजा पंडाल बनाया गया है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, वैसे भी कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों की भव्यता देखते ही बनती है । इस साल कई पंडाल ऐसे भी हैं, जिनकी अलग थीम उन्हें सुर्खियों में बनाए हुए है, जैसा कि वायरल हो रहे इस दुर्गा पूजा पंडाल की तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है, ये पंडाल पेट फ्रेंडली बताया जा रहा है ।
डॉग स्क्वॉड की टीम बनी चीफ गेस्ट
कोलकाता पुलिस के डॉग स्क्वॉड की 4 टीमें राज्य की पहली पेट फ्रेंडली दुर्गा पूजा के उद्घाटन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई । इस पेट थीम वाले पंडाल की कई तस्वीरें पुलिस ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं । कोलकाता पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- महालया की शाम को हमारे डॉग स्क्वॉड के चार सदस्यों – लैब्राडोर्स मौली और कैम्फर और जर्मन शेफर्ड लिजा और डिंकी ने कोलकाता की पहली पेट फ्रेंडली दुर्गा पूजा पांडाल के उद्घाटन में चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत की ।
पेट डॉग के साथ करें पूजा पंडाल के दर्शन
इस दुर्गा पूजा पंडाल में लोग अपने पालतू जानवरों के साथ मां दुर्गा के दर्शन को आ सकते हैं । श्यामबाजार में बिधान सारणी एटलस क्लब के पंडाल ने आवारा और देसी ब्रीड के डॉग को अपनी थीम बनाया है । सोशल अकाउंट पर कोलकाता पुलिस द्वारा शेयर की गई, इन तस्वीरों में माता के पंडाल के सामने चार डॉग्स को बैठे हुए देखा जा सकता है । इंटरनेट पर इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही कोलकाता पुलिस के इस प्रयास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं ।