इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने देश की सबसे सस्ती कार उतारी है । टाटा ने अपनी लोकप्रिय हेचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया है । कार की कीमत 8.49 लाख रुपए है । EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी । इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, जिसकी डिलीवरी जनवरी 2023 तक होगी।
टाटा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV, कीमत महज 8.49 लाख; एक बार चार्ज में 315 Km चलेगी