हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 7 की मौत 10 घायल

हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा । हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं । घायलों में 3 छात्र IIT वाराणसी के भी हैं । कुल्लू के SP गुरुदेव शर्मा ने मीडिया को बताया कि औट-लुहरी NH-305 पर घियागी के पास UP14 HT 8272 नंबर की ट्रैवलर बस संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरी । गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 17 लोग सवार थे ।

सभी 7 शव बरामद

हादसे में मारे गए सातों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं । घटना रविवार रात करीब 8:45 बजे की है जब टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की तरफ जा रहा था । इसी दौरान ड्राईवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और यात्रियों से भरी ये ट्रैवलर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रात एक बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची । रेस्क्यू ऑप्रेयशन देर रात करीब 1 बजे तक चला । घायलों को पहले बंजार सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते सभी को कुल्लू के सिविल अस्पकताल में रेफर कर दिया गया । 10 घायलों में 5 एमरजेंसी में हैं तो वहीं 5 सर्जरी वार्ड में भर्ती किए गए हैं ।

स्थानीय लोग बने मददगार

हादसे के बारे में पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, इन लोगों ने ही पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी। जिसके बाद रेस्क्यू के लिए टीम घटनास्थल तक पहुंची । मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक सभी 17 पर्यटक ट्रैवलर में जलोडी पास झील से वापस जिभी स्थित कैंपिंग साइट लौट रहे थे । वापसी के समय ही ये हादसा हो गया । आपको बता दें सूचना मिलने के बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे, और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की। राज्य सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले । ठाकुर ने सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *