चीन से आये इस महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहता हैं। दरअसल जब से पीएम मोदी ने बचने के लिए पीएम केयर फण्ड में योगदान करने के लिए है तब से पूरा देश योगदान करने के लिए आगे आ रहा हैं। वहीँ अब देश के आयकर विभाग ने पीएम केयर्स फंड में योगदान करने आगे आये हैं।
बता दे कि आयकर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा COVID19 महामारी से लड़ने के लिए शुरू की गई पीएम केयर फंड में अपने एक दिन के वेतन का योगदान देने की प्रतिज्ञा करते हैं। वहीँ आयकर विभाग ने देश की स्थिति को लेकर कहा है कि हम इस राष्ट्रीय चुनौती के दौरान भारत के साथ खड़े हैं।
साथ ही साथ कहा है कि आयकर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा COVID19 महामारी से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अपने एक दिन के वेतन में योगदान देने की प्रतिज्ञा करते हैं।