जम्मू और कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ आरके जांगिड ने साफ तौर तर खुलासा कर दिया है कि वैष्णो देवी में कोई भी भक्त नहीं फसा है। उन्होंने कहा है कि कुछ खबरें सोशल मीडिया में फैल रही हैं कि 400भक्त वैष्णो देवी मंदिर में फंसे हुए हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई भी भक्त कटरा या वैष्णो देवी में नहीं फंसा है। तालाबंदी से काफी पहले 18मार्च को ही यात्रा रोक दी गयी थी।
बता दे कि कोरोना के आने से 21 दिनों के लिए यानि 14 तक देश में तालाबंदी हैं। दरअसल यह तालाबंदी लोगों को संक्रमित होने से बचने के लिए हैं। ऐसे में जब घोषणा की गयी थी तब उससे पहले ही कोरोना का प्रकोप भारत पर छा गया था। और जब तालाबंदी की गयी तो खबर आने लगी की कुछ लोग ऐसे थे जो तालाबंदी से पहले वैष्णो देवी गए थे लेकिन वो अब तक नहीं आये हैं। वह लोग वहीँ फस गए हैं। ऐसे में आरके जांगिड का यह बयान लोगों के लिए अच्छी खबर हैं।