#CoronaUpdate: कोरोना का कहर हर जगह: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 873, अब तक 20 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है और यह महामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कीदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है. जबकि अब तक इस वायरस से 20 लोगों की जान गई है. इसके अलावा मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है.

बता दें की कोरोना वायरस का कहर देश के महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं. इसमें 5 मामले मुंबई में और एक नागपुर में सामने आए हैं. इस तरह कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है.

इसके आलावा लॉकडाउन का आज चौथा दिन है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मजदूरों का पलायन चिंता का सबब बन गया है. मजदूर पैदल ही अपने परिवार के साथ गृह राज्य लौट रहे हैं.

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें मांग की गई है कि कोर्ट प्रशासन को आदेश दे कि इन लोंगों को हर जगह शेल्टर होम में रखकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *