मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुज़ारिश से टला राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक का माहौल बना हुआ है. जिसकी वजह से द्वारिका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम को रोक दिया है. आपको बता दें, शंकराचार्य ने प्रयागराज में हुए परम धर्म संसद में 21 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्घाटन का ऐलान किया था. जिसमें सभी साधू-संतों को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया गया था.

स्वामी शंकराचार्य पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे.बावजूद इसके स्वामीजी यह यात्रा स्थगित नहीं करना चाह रहे थे. लेकिन, अब स्वामीजी ने पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले की वजह से इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी है.आपको बता दें, इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वामीजी से इस आयोजन को रोकने की गुहार लगाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *