देश में कोरोना का कहर, मामले बढ़कर हुए 230, कई राज्यों में धारा 144 लागू

देश में कोराना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 230 हो गए हैं. इनमें से 28 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं 198 मरीजों का अभी इलाज जारी है. इसके अलावा 4 मरीज की मौत हो चुकी है.

कोरोना के बढ़ते मामला को देखते हुए दिल्ली में सभी बाजार अगले तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं. वहीं दिल्ली में एमसीडी ने सभी पार्लर और सैलून को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे देश के नाम अपने संबोधन में इस संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा अन्य शख्स इस दौरान घर से बाहर नहीं निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *