कोरोना वायरस के बढ़ते संख्या को देख कर उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य राज ने कई नई कदम उठाये हैं. कोरोना की संख्या जहां कल 118 था वहीं आज बढ़कर कुल 131 हो गया. जिसके बाद योगी सरकार ने यूपी के सभी स्कूल कॉलेज को 2 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दे चूका हैं. वही सभी पर्यटक स्थलों को भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया हैं. वहीं सरकार कोरोना वायरस को देखते हुए गरीबों के लिए एक और नया कदम उठाया हैं कि किसी भी संदिग्ध से इलाज का पैसा नहीं लिया जाएगा. वहीं देश में अभी तक कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं.
बता दे कि, योगी सरकार का मंत्री एक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक कमेटी का गठन किया गया है, जो कि राज्य में गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम करेगी. ये पैसा सीधे गरीबों के खाते में RTGS के जरिए डाल दिया जाएगा.
कोरोना से बचने के लिए योगी सरकार ने लिया यह फैसला-
1. सभी पर्यटन स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे.
2. अप्रैल तक राज्य के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
3. किसी भी ऐसे कार्यक्रम करने की मंजूरी नहीं है, जिसमें भीड़ एकत्रित हो.
4. प्रदेश के गणमान्य लोगों से लोगों को जागरूक करने की अपील, धार्मिक स्थलों पर भी ज्यादा लोगों को एकत्रित ना होने दें.
5. यूपी में किसी तरह के प्रदर्शन और धरने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
6. कोरोना वायरस से संक्रमित जो भी मरीज़ होगा, उससे इलाज का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा.
7. मुख्यमंत्री की अगुवाई में सभी डिपार्टमेंट सफाई और हाइजीन का ध्यान रखेंगे.
8. राज्य में सभी तरह की परीक्षाओं को रद्द किया गया है.
9. सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फॉर होम पर फैसला लिया जा सकता है, इसपर चीफ सेक्रेटरी फैसला लेंगे.
10. प्राइवेट सेक्टरों से भी अपील की जाती है कि वो वर्क फॉर होम को तवज्जो दें.