कोरोना वायरस ने अब पुरे देश के साथ भारत में भी तबाही मचानी शुरू कर दी हैं। वाहिओं कोरोना वायरस को मद्देनज़र रखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि RBI आम जनता को ध्यान में लाना चाहती है कि गैर-नकद डिजिटल भुगतान विकल्प (जैसे NEFT, IMPS, UPI और BBPS) फंड ट्रांसफर, सामानों / सेवाओं की खरीद, बिल का भुगतान आदि की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।
ANI (@ANI) March 16, 2020
साथ ही साथ RBI ने कहा है कि जनता डिजिटल भुगतान के इन माध्यमों का उपयोग मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, कार्ड इत्यादि जैसे ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से अपने घरों की सुविधा से कर सकती है और नकदी का उपयोग करने से बच सकती है जिसके लिए पैसे भेजने या बिल भरने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने की आवश्यकता हो सकती है।