भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैं. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. राजा भोज एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक उनका रोड शो निकाला जा रहा है.

ANI (@ANI) March 12, 2020

सिंधिया के स्वागत में समर्थक अपने साथ ज्योतिरादित्य और उनके पिता माधवराव सिंधिया पोस्टर भी लाए हैं. सिंधिया एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो कर रहे हैं. वे भाजपा कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

बता दें कि भोपाल में रोड शो के दौरान सिंधिया को काले झंडे दिखाने जा रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोशनपुरा चौराहे पर गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *