जिनेवा में पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया अपने देश की व्यवस्था को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की विदेश नीति में आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद की आधारशिला है। आपके पास न तो अफगानिस्तान में और न ही भारत में तब तक शांति हो सकती है जब तक आप पाकिस्तान में हैं और सीमा पार आतंकवाद की गतिविधियों को रोक नहीं सकते।
ANI (@ANI) March 9, 2020
बता दे कि इससे पहले उन्होंने चंद्रयान 2 को लेकर अपनी सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि लंदन में बसे पाक-अधिकृत कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया का कहना है, चंद्रयान 2 भारत का शानदार मिशन है, NASA का कहना है कि वे इस बात की सराहना करते हैं कि भारत ने यह सफर तय किया, वे कह रहे हैं कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, नाकाम वही होते हैं, जो कोशिश करते हैं, फवाद चौधरी, शेख राशिद- आप क्या कर रहे हैं? आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। आप रैलियां कर रहे हैं, क्या यह आपका काम है? फवाद चौधरी, आप विज्ञान के मंत्री हैं, रिक्शा और साइकिलों से बाहर आइए, मुल्क के मुस्तकबिल के बारे में सोचिए। जिस युग में हर तरफ मेट्रो हैं, आप रिक्शा में हैं, यही आपका स्तर है।