ICC महिला टी-20 विश्व कप 2020 को ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 85 रनों से मात दी। वहीं विश्व कप के समाप्त होते ही आईसीसी ने ताजा रैंकिंग घोषित कर दी है। इसमें भारतीय टीम की खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।
बता दें कि भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गईं। 16 साल की शेफाली (744 अंक) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लीग चरण के खत्म होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। आईसीसी की ताजा जारी टी20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी नंबर एक पर पहुंच गई हैं। वहीं भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सातवें नंबर पर खिसक गई हैं।
बता दें कि टॉप 10 बल्लेबाजों में से 5 ऑस्ट्रेलिया की टीम से हैं। नंबर एक पर भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में नाबाद 78 रन की पारी खेलने वाली बेथ मूनी हैं। वहीं भारतीय टीम के खिलाफ 39 गेंद पर 75 रन की तूफानी पारी खेलने वाली एलिसा हीली दो पायदान उपर चढ़कर पांचवें नंबर पर आ गई हैं।
आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग
ICC (@ICC) March 9, 2020