निर्भया केस में अब जल्द ही दोषियों को फांसी हो सकती है. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज कर दी. इसके बाद ही दिल्ली सरकार ने निर्भया मामले के चार दोषियों को फांसी के लिए नई तारीख के लिए कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर कल तक जवाब मांगा है. इससे पहले तीन दोषी मुकेश, विनय और अक्षय की दया याचिका भी राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं.
निर्भया के दोषियों को इससे पहले 2 डेथ वारंट जारी किया जा चुका है और दोनों ही बार दोषी फाँसी की सज़ा को टालने में कामयाब रहे हैं. दोषी पवन की दया याचिका खारिज होने के बाद अब सिर्फ उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया जा सकता है इसके अलावा कोई भी विकल्प मौजूद नहीं हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में चारों दोषियों को एक साथ फाँसी पर लटकाया जा सकता है.