हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर कांग्रेस नेता, गांधी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी में हुई हिंसा में प्रभाव्वित हुए जगहों पर अब रहता कार्य चल रहा है ताकि वहां रह रहे लोगों का जीवन पटरी पर लौट आये. इसी बीच कांग्रेस के नेताओं के प्रतिमंडल दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं.

राहुल गांधी हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंच चुके हैं. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, के सुरेश, गौरव गोगोई और ब्रह्म मोहिंद्रा शामिल हैं. राहुल गांधी बृजपुरी में अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जाएंगे. वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चांदबाग, बृजपुरी में भी पहुंचा. हालांकि प्रतिनिधिमंडल को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने की मंजूरी नहीं मिली है.

बता दें की दिल्ली में हुई हिंसा में 46 लोगों की जान चली गयी. दिल्ली हिंसा को लेकर राजनितिक भी गरमाई जिसमें विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *