पीएम मोदी से मिले केजरीवाल, दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर हुई बातचीत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात करेंगे. दोनों की मुलाक़ात संसद भवन परिसर में होने वाली है. दिल्ली की तीसरी बार कमान अपने नाम करने के बाद पीएम मोदी की यह तीसरी मुलाक़ात होने वाली है.

सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी और दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई. सीएम केजरीवाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों में चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान के बारे में पीएम मोदी को बताया.

Sources: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal is discussing with Prime Minister Narendra Modi, issues related to #DelhiViolence, post violence rehabilitation and preparations for #CoronaVirus. https://t.co/Fb3gjmzqhl
ANI (@ANI) March 3, 2020

बता दें कि भले ही दिल्ली हिंसा को एक हफ्ते का समय बीत चूका है लेकिन अभी भी इसकी भयावह छाप लोगों के मन में जुडी हुई है. हिंसा में अबतक 46 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है. हिंसा के मामले में 369 एफआईआर दर्ज किए गए है और 1284 लोगों को हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *