Moto Razr जल्द ही भारत में आने वाला है. जल्द ही मोटोरोला भारत मेंMoto Razrलांच करने वाली हैं.
Galaxy Z Flip के बाद ये भारत में लॉन्च किया जाने वाला दूसरा फ्लिप फोन होगा, जिसकी डिस्प्ले मुड़ती है.
कुछ हफ्ते पहले Moto Razr को ग्लोबली लॉन्च किया गया था. अमेरिका में Moto Razr की कीमत 1,499डॉलर (लगभग 1,08,000रुपये) है. भारत में इसकी कीमत क्या होगी फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन कंपनी इसे 1लाख से कम रखने की पूरी कोशिश करेगी.