Bihar Crisis: सिसासी उठापटक के बीच बड़ी ख़बर, सीएम होंगे नीतीश कुमार..डिप्टी सीएम होंगे सुशील मोदी!

Bihar Crisis: बिहार में इस समय सियासी उठापटक जारी है। प्रदेश की राजनीति के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी के नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार बने रहेंगे और डिप्टी सीएम सुशील मोदी होंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में इस बार दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। नीतीश कुमार किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं। दूसरी ओर, आरजेडी विधायकों के साथ नीतीश कुमार पटना में बैठक कर रहे हैं।

राजधानी पटना में बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को मौजूद रहने को कहा है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव अपने नेताओं और करीबियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रदेश की सियासत में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। शनिवार का दिन प्रदेश के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Read Also: Republic Day: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कैदियों को मिलेगी सजा में दो महीने की छूट

सूत्रों के अनुसार, नीतीश बीजेपी के साथ जा सकते हैं, इसलिए अब लालू कैंप एक्टिव हो चुका है। नीतीश कुमार को हटाकर महागठबंधन के 114 विधायक हैं। बहुमत के लिए 122 विधायक चाहिए। एआईएमआईएम के इकलौते विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह (मंत्री) से संपर्क साधे जाने की संभावना है। साथ ही आरजेडी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के असंतुष्टों से भी संपर्क कर सकती है।

सुशील मोदी ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कभी नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले सुशील मोदी ने कहा- ‘राजनीति में हमेशा दरवाजा बंद नहीं रहता है, जो दरवाजा बंद किया जाता है वह आवश्यकता पड़ने पर वह खुल भी सकता है।

Read Also: UP: अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर बोले अखिलेश यादव, मैं जल्दी जाऊंगा…क्योंकि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *