Republic Day: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कैदियों को मिलेगी सजा में दो महीने की छूट

Republic Day Haryana Government: आज देशभहर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत के अमर सपूतों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। आज हरियाणा सरकार ने रिपब्लिक-डे पर जेल में बंद कैदियों को सजा में खास छूट देने का फैसला किया है।  

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, जो कैदी आजीवन कारावास, 10 साल या इससे ज्यादा की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें 60 दिन की छूट मिलेगी और जो 5 साल से कम की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें 30 दिन की छूट मिलेगी।

गंभीर अपराध में बंद कैदियों को नहीं मिलेगी छूट

गणतंत्र दिवस को कारागार से पैरोल और फरलो पर आने वाले सभी कैदियों को भी छूट मिलेगी, लेकिन उन्हें अपने निर्धारित समय पर कारागार में समर्पित रहना होगा। इसके अलावा, विशिष्ट अपराधियों जैसे कि बच्चों की हत्या, अपहरण, रेप के साथ हत्या, डकैती और लूटपाट समेत अन्य संगीन अपराधों में जेल में बंद कैदियों को छूट नहीं मिलेगी।

Read Also: Shoaib Malik Match Fixing: मैच फिक्सिंग के घेरे में बुरे फंसे शोएब मलिक, एक ओवर में तीन लगातार नो बॉल…PCB ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

साल 2023 में भी मिली थी छूट

बता दें कि, हरियाणा सरकार ने बीते साल 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट दी थी। इस दौरान अपराधियों को आजीवन कारावास, 10 वर्ष या इससे अधिक की अवधि की सजा सुनाई गई थी, उन्हें 90 दिन और जिन अपराधियों को पांच वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई थी, उन्हें 60 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार, जिन अपराधियों को पांच वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 30 दिन की छूट प्रदान की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *