साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का आज 36वां जन्म दिन

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आज अपना 36वां जन्म दिन मना रहें हैं. एबी मार्डन डे क्रिकटे के सूरमा माने जाते हैं. अपनी टीम को कई बार हार के मुहाने से निकालने वाले एबी डिविलियर्स की गिनती दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में होती है, जो न सिर्फ अपने बल्ले से बल्कि अपनी चुस्त और तेज तर्रार फिल्डींग से भी विरोधी टीम का मनोबल पस्त कर देतें हैं.

ICC (@ICC) February 17, 2020

Mr.360 डिग्री के नाम से हैं मशहूर

मैदान के चारो तरफ शॉटस लगाने वाले एबी क्रिकेट की दुनिया में Mr.360 डिग्री के नाम से हैं मशहूर है. एबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में भी अपने बेहतरीन खेल व गंगनचुंबी छक्कों से लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत चुके हैं. एबी बेंगलुरु की फेंचाइजी टीम बेंगलुरु रॉयल चैलंजर्स की तरफ से खेलते है. जिसके कप्तान विराट कोहली है. अक्सर दोनों मिलकर अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते है. कई बार डिविलियर्स अकेले दम पर बेंगलुरु रॉयल चैलंजर्स को जीत दिला चुके हैं.

Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 16, 2020

कर सकते है अंतरराष्ट्रीय क्रिकटे में वापसी

मार्क बाउचर ने भी दी हरी झंडी

मार्च 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स कई बार सन्यास के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकटे में वापसी के संकेत दे चुके है. एबी का क्रिकेट के प्रति बहुत ज्यादा लगाव है, जिसके कारण वो अपने देश साउथ अफ्रीका की तरफ से एक बार फिर मैदान में उतरना चाहते हैं. टीवी इंटव्यू के दौरान व क्रिकेट के किसी मंच पर वो कई बार इस बात के संकेत दे चुके हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज व वर्तमान में टीम के कोच मार्क बाउचर ने 2020 के आखिरी में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए एबी डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अटकलबाजी को लेकर कहा-इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में हम एबी को टीम में चुने जाने पर विचार कर सकते है. बशर्ते वो अच्छी फार्म में हो और टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *